यूसुफ चौहान @ अंडा

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौंराभांठा एवं परसाही के बीच एक युवक का शव मिला है।
प्रथम दृष्टया सिर पर पत्थर कुचल कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है। युवक की पहचान ग्राम अंडा निवासी ईश्वर लाल साहू पिता पंचराम साहू उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। कल भाई दूज का त्यौहार था संभवत ससुराल भी त्योहार मनानेे गया था। दरअसल मृतक युवक का ससुराल एवं मामा गांव परसाही (पाटन) है। आशंका जताई जा रही है घटना के दिन युवक का ससुराल गांव में किसी से झगड़ा हुआ था। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। युवक के सिर पर पत्थर से वार किये जाने के चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा कि मृतक युवक पूर्व सरपंच मेला राम साहू का भांजा था उतई पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
